Shardiya Navratri 2023 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन होती है महागौरी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती

Shardiya Navratri 2023 Day 8 नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी ( Maa Mahagauri ) पूजा मुहूर्त ,मां महागौरी की पूजा विधि, मां महागौरी मंत्र

Shardiya Navratri 2023 Day 8: Maa Mahagauri नवरात्रि के आठवें दिन होती है महागौरी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
Shardiya Navratri 2023 Day 8: Maa Mahagauri नवरात्रि के आठवें दिन होती है महागौरी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023 Day 8 : नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। 22 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी ( Maa Mahagauri )को समर्पित है। माता का रूप पूर्णतः गौर वर्ण का है। इसलिए मां को महागौरी कहा जाता है। माता के आभूषण और वस्त्र सफेद रंग के हैं। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजा विधि, आरती, मंत्र और महत्व

Google Ad

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी ( Maa Mahagauri ) पूजा मुहूर्त 

  • अष्टमी तिथि शुरुआत  – 21 अक्टूबर 2023 रात 09 बजकर 53 मिनट से
  • अष्टमी तिथि समाप्त – 22 अक्टूबर 2023 रात 07 बजकर 58 मिनट पर
  • शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी 22 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी है

Shardiya Navratri 2023 Day 8 : मां महागौरी की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • नए अथवा साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • मां की प्रतिमा को पर सफेद पुष्प अर्पित करें।
  • मां महागौरी को सफेद रंग बहुत प्रिय हैं।
  • इसलिए मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • इसके बाद मां को रोली कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • मां को मिष्ठान और पंचमेवा और फल का भोग लगाएं।
  • मां की आरती करें।
  • पूजा के अंत में अपने द्वारा हुई भूल की माफी मांग लें।

मां महागौरी मंत्र

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां महागौरी की आरती

जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती ‘सत’ हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
‘चमन’ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥