Aaj Ka Rashifal horoscope Today 21 October 2023: मेष, मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए नवरात्रि की सप्तमी तिथि शुभ, शाम तक मिलेंगे शुभ समाचार

Horoscope 21 October 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 अक्टूबर को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 21 October 2023: मेष, मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए नवरात्रि की सप्तमी तिथि शुभ, शाम तक मिलेंगे शुभ समाचार
Aaj Ka Rashifal horoscope Today 21 October 2023: मेष, मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए नवरात्रि की सप्तमी तिथि शुभ, शाम तक मिलेंगे शुभ समाचार
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 21 October 2023 : ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र सिंह राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में और शनि कुंभ राशि में, गुरु और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल  देखते हैं-

Google Ad

मेष: समय धीरे-धीरे सामान्य की ओर जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छी स्थिति बनने लगेगी। थोड़े दिनों की बात है बहुत अच्छी स्थिति आ जाएगी। थोड़ा बेहतर हुआ है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। किसी तरह का रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छे से निभेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 21 October 2023

कर्क: गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति करीब-करीब सही है। व्यापार में कई सुअवसर आ रहे हैं, उसका ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: आर्थिक रिस्क न लें। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। गृहकलह से बचें। पीली वस्तु का दान करें।

तुला: बहुत ज्यादा अग्रेसिव होना आपके लिए नुकसानदेय है क्योंकि एनर्जी बहुत आ गई है लेकिन यह हार्ड एनर्जी है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक: कई तरीके के खर्च आपकी मानसिक स्थिति खराब करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की मध्यम रहेगा, व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान ठीकठाक। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।