श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ : White Onions : गर्मी के मौसम में प्याज बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप शरीर को अंदर तक ठंडा रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप सफेद प्याज (White Onions) का सेवन करना चाहिए। वैसे भी प्याज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाती है बल्कि इससे कई बीमारियां भी कोसों को दूर रहती हैं। प्याज कई तरह की होती हैं, लेकिन ज्यादातर घरों में लाल प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। सफेद प्याज में विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और कई जरूर तत्व पाए जाते हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण पाए जाते हैं।
प्याज का इस्तेमाल हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यून सिस्सटम को मजबूत बनाने और कई संक्रमण को दूर रखने के लिए किया जाता है। सफेद प्याज का स्वाद बेहतर होता है। यह लाल प्याज की तरह तीखा या मीठा नहीं होता है। इसके इस्तेमाल सैंडविच जैसी कई चीजों में किया जाता है।

Breaking News: Juices For Skin : त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं ये 4 तरह के जूस,
सफेद प्याज के फायदे ( White Onions )
सफेद प्याज को कूलिंग एजेंट माना जाता है। यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। इसके अलावा, सफेद प्याज सनबर्न के कारण होने वाली सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा सफेद प्याज में प्रीबायोटिक इंसुलिन होता है। जिससे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्याज के रस का सेवन पुरुषों को अंदरूनी मजबूती देता है। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है और स्टैमिना बेहतर होता है।
कैंसर से बचाएं ( White Onions )
प्याज में एंथोसायनिन (anthocyanin) और क्वर्सेटिन (quercetin) नामक एंटी-ऑक्सिडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। सफेद प्याज में सल्फर और फ्लेवोनॉइड एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिससे कैंसर से बचाव होता है। सफेद प्याज खाने से एसिडिटी में भी राहत मिलती है। गैस की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
हार्ट के लिए फायदेमंद
सफेद प्याज के सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ब्लड प्रेशर को हाई नहीं होने देता है। खून का थक्का नहीं बनता है। इसके साथ ही दिल की धमनियों में रुकावट नहीं होती है।
बढ़ेगी इम्यूनिटी
सफेद प्याज में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। यह वायरल और एलर्जी से होने वाली बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके सेवन से रात में अच्छी नींद नहीं आती है। इसके साथ ही ही हड्डियों में दर्द से छुटकारा मिलता है।