श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ :- खाजूवाला में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के शर्मनाक अपराध के बाद जिले भर में घटना का विरोध हो रहा है। आज भीम आर्मी के युवाओं ने जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन किया। जिले के सभी उपखंडों से एकत्र पदाधिकारियों ने प्रकरण की शीघ्र जांच करने, नामजद आरोपी में शामिल दूसरे कांस्टेबल को भी नौकरी से बर्खास्त करने, सभी को गिरफ्तार करने की मांग की।
आर्मी के श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र व सख्त सजा देने की बात कही।

Breaking News: श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम दौर में,
इस दौरान आर्मी के टिक्कूराम मेघवाल, हरि रीड़ी, राधे आजाद, रामचंद्र चिनिया, जितेंद्र आजाद, मनोज रावण, हरिराम बारूपाल, छगन रावण मौजूद रहें। ध्यान रहें पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई की सूचना देने वाले को 25 हजार के बजाय 40 हजार रूपए ईनाम राशि देने की घोषणा की है।