बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डीजीएम देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एडीएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में सीआई इंद्र कुमार की टीम ने की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी अधिकारी एक ठेकेदार से 90 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। रिश्वत की मांग और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
