चूरू जिले के सरदारशहर के भोजासर के रमेश प्रजापत सहित चार जवानों ने पालघर समुद्र तट से 5 किमी दूर फंसे जहाज में मौजूद 137 लोगों की जान बचाई

RAMESH
विज्ञापन

Last Updated on 20, May 2021 by Sri Dungargarh News

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ – अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र में जमकर अपना कहर बरपाया। वहां चूरू जिले के सरदारशहर के भोजासर के रमेश प्रजापत सहित चार जवानों ने पालघर समुद्र तट से 5 किमी दूर फंसे जहाज में मौजूद 137 लोगों की जान बचाई। मंगलवार को मुंबई के पालघर समुद्र तट से 5 किलोमीटर अंदर 137 लोगों से भरा जहाज खराब हो जाने के कारण बीच समुद्र में अटक गया। इसकी सूचना नेवी को दी गई। इस पर रमेश कुमार प्रजापत सहित 4 जवानों ने सभी 137 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जहाज के इंजन में पानी चले जाने से वो बीच समंदर में रुक गया था। सभी को हेलिकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। रमेश प्रजापत के अनुसार मौसम खराब होने के बावजूद भी हेलिकॉप्टर की सहायता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रमेश आठ साल पहले हुआ था नेवी में भर्ती
रमेश कुमार 8 साल पहले 14 अगस्त 2013 को नेवी में भर्ती हुए थे। रमेश के पिता मनीराम प्रजापत और बड़े भाई गोपीचंद प्रजापत खेती का कार्य करते हैं। रमेश ने देश सेवा में सेवा देते हुए अब तक कई लोगों की जिंदगियों को बचाया

यह खबर भी पढ़ें:-   अमर शहीद हेतराम गोदारा की प्रतिमा स्थापना का लाइव वीडियो और फोटो देखे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here