किसानों को खेतों के तारबंदी करने के लिए सरकार दे रही राशि, आप भी ले फायदा

विज्ञापन

राजस्थान तारबंदी योजना क्या है ?

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ : राजस्थान सरकार द्वारा आवारा पशुओं एवं नीलगाय से फसल की सुरक्षा हेतु खेतों की तारबंदी करने के लिए अनुदान दे रही है राजस्थान सरकार इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग दे रही है, राजस्थान सरकार द्वारा तारबंदी योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को लागत का 60% या अधिकतम 48000 में से जो भी कम होगा अनुदान देय होगा। एवं सामान्य किसानों की लागत का 50% या फिर अधिकतम 40000 रुपए में से जो भी कम होगा, सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

Google Ad

इसके अलावा सामूहिक रूप से खेत के तारबंदी करने पर 10 या 10 से अधिक किसानों के समूह को न्यूनतम 5 हेक्टेयर में तारबंदी करनी होगी, एवं इसमें सरकार 70 प्रतिशत या फिर 56000 में से जो भी कम होगा, सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

राजस्थान तारबंदी योजना में आवेदन कौन कर सकता है ?

  • सभी श्रेणियां के किसान इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत किसान के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर जमीन एक ही स्थान पर होना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में खेत का आकार कम होने के कारण 0.5 हेक्टेयर जमीन एक ही स्थान पर होना अनिवार्य है।
  • सामूहिक रूप से आवेदन करने पर 10 या 10 से अधिक किसानों के समूह को न्यूनतम 5 हेक्टेयर जमीन होना अनिवार्य है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु किसान के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 की विस्तृत जानकारी किसान राज किसान साथी पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट से ही प्राप्त कर सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।

  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए सभी श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए किसान समूह के रूप में या अकेला व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन कर सकता हैं।
  • राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ किसान केवल एक बार ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत आवेदन करने के लिए किसान के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर होनी अनिवार्य है।
  • समूह में तारबंदी योजना के लिए आवेदन करने पर एक किसान समूह में न्यूनतम 2 कृषक एवं न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर जमीन होना आवश्यक है एवं समूह की भूमि की सीमाएं निर्धारित पेरीफरी में हो।
  • किसान के स्वयं के नाम से भू स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में आवेदक किसान द्वारा नोषनल शेयर धारक का प्रमाण पत्र राजस्व या हल्का पटवारी से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए किसान को जमाबंदी की नकल देनी होगी, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान का जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट चालू हालत में होना चाहिए।
  • खेतों की वस्तु स्थिति के आधार पर सही प्रकार से पेरीफेरी का निर्धारण किया जाएगा।
  • किसान ने जिस खसरे पर तारबंदी के लिए आवेदन किया है। उस खेत की फेरीफेरी की लंबाई 400 मीटर से अधिक दूरी पर शेष दूरी में कृषक द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी कराना अनिवार्य है।
  • किसी भी ट्रस्ट या सोसायटी या स्कूल या मंदिर या कॉलेज या धार्मिक स्थान आदि को उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना में किसी प्रकार का विद्युत करंट प्रवाहित नहीं किया जाएगा।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का अनुदान प्राप्त करने के बाद तारबंदी का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किसान की खुद की जिम्मेदारी होगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Benefits (लाभ)

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के तहत दिया जाने वाला लाभ इस प्रकार है।

  • व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने वाले किसान लघु व सीमांत श्रेणी होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 60% अथवा अधिकतम राशि 48 हजार रुपए जो भी कम होगा, वह किसान को दिया जाएगा।
  • सभी श्रेणी के किसानों को न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि होने पर लागत का 50% अथवा अधिकतम राशि 40 हजार रुपए, दोनों में से जो भी काम हो वह किसान को दिया जाएगा।
  • लघु व सीमांत श्रेणी के किसानों को अनुदान अतिरिक्त 10% अधिकतम 8000 रुपए (जो भी कम हो) राज्य योजना या मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत दिया जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application form

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 का लाभ अभ्यर्थी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उठा सकते हैं। किसान स्वयं या नजदीकी ईमित्र पर जाकर राज किसान साथ ही पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट का लिंक नीचे भी उपलब्ध करवा दिया गया है। अनुदान आवेदन के साथ किसान को जमाबंदी की नकल देनी होगी, जो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जन आधार कार्ड संख्या देना अनिवार्य होगा। किसानों को आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी की जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Required documents

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है-

  • राशन कार्ड कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • जमाबंदी की नकल, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • खेत का नक्शा।
  • हलफनामा (एफिडेविट)
  • बैंक खाता अकाउंट नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र।

How to Apply Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 form

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए किसान समूह के रूप में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान कांटेदार तारबंदी योजना 2023 के लिए अकेला व्यक्तिगत किसान भी आवेदन कर सकता है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए किसान राज किसान साथी की ऑफिशल वेबसाइट से स्वयं अथवा नजदीकी मित्र केंद्र से आवेदन कर सकता है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है।

  • सबसे पहले राज किसान साथी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर कृषि सेक्शन में खेतों की तारबंदी लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सभी दिशा निर्देशों को पढ़कर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन का यह लिंक नीचे भी उपलब्ध करवा दिया है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपने जन आधार कार्ड नंबर अथवा एसएसओ आईडी की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद किसान का जन आधार कार्ड नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद उस सदस्य का चयन करेंगे जिसके लिए तारबंदी योजना का आवेदन करना है।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी से वेरीफाई करेंगे।
  • इसके बाद आपको किसान के जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट खाते की जानकारी दिखाई देगी। इसी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यदि यह सही है तो पुष्टि करें पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद किसान अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद जमीन का नक्शा, जमाबंदी एवं आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे।
  • आवेदन फॉर्म पूरा सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Helpline Number

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन सही पाए जाने पर नियमानुसार अनुदान राशि किसानों के जन आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। Rajasthan kantedar tarbandi Yojana 2023 की विस्तृत जानकारी अपने निकटतम किसान सेवा केंद्र पर कृषि पर्यवेक्षक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान निशुल्क किसान कॉल सेंटर के नंबर 18001801551 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Important Links

Start Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Form  Start
Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Apply Form RajKishan Portal Click Here
Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Apply Form SSO Portal Click Here