अवैध संबंध : पत्नी ने पति की हत्या करवाई ,शव 200 KM दूर कुँए में फेंका मिला

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर || पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या का लगातार दूसरे दिन मामला सामने आया है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पत्नी सहित चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं, शनिवार को दो युवकों को ऐसे ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को सामने आए मामले में पत्नी अभी पकड़ से बाहर है। करीब ढाई महीने पहले बीकानेर के वैष्णो धाम मंदिर के पीछे रहने वाले जिस युवक को गुमशुदा माना जा रहा था,दरअसल उसकी हत्या हो चुकी है। हत्या करके शव बीकानेर में नहीं बल्कि करीब 200 किलोमीटर दूर सीकर के लक्ष्मणगढ़ के किसी कुएं में फेंक दिया गया था।

Google Ad

पुलिस के अनुसार 31 मार्च को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एक FIR दर्ज हुई थी कि बीरबल नाथ घर से लापता है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि बीरबल की पत्नी सोना देवी का पवन कुमार नामक एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। पवन कुमार की मोबाइल लोकेशन ली गई। साथ ही उस पर नजर भी रखी गई। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने स्वीकार कर लिया कि बीरबल नाथ लापता नहीं है, बल्कि उसे दो महीने पहले ही मार दिया गया था। पवन ने अपने दोस्त राकेश के साथ मिलकर बीरबल को मार दिया था। मारने के बाद उसका शव सीकर के लक्ष्मणगढ़ में एक सूने कुएं में फैंक दिया गया। पुलिस ने अब शव बरामद कर लिया है।

रात में ही शव बीकानेर ले जाया गया

बीरबल का शव बीकानेर के बजाय लक्ष्मणगढ़ ले जाया गया। दरअसल, पवन स्वयं लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है और उसे बीकानेर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में उसका शव रात के अंधेरे में लक्ष्मणगढ़ ले गए। कुएं में फैंकने के बाद पवन और सोनादेवी के बीच संपर्क भी हुआ। पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस अब सोना देवी की तलाश कर रही है। इसके लिए महिला पुलिस की एक टीम बनाई गई है।