असम राइफल्स और असम पुलिस को बड़ी सफलता जानिए पूरी खबर

विज्ञापन

Google Ad

 श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ असम राइफल्स और असम पुलिस ने रविवार को ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) के 6 उग्रवादियों को मार गिराया है। मुठभेड़ नागालैंड की सीमा से सटे पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई।

सुरक्षाबलों को यहां DNLA के उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में 6 उग्रवादी मारे गए। पुलिस के मुताबिक मारे गए उग्रवादियों के पास से बड़ी तादाद में गोला-बारूद और 4 एके-47 बरामद की गई हैं।
सुरक्षाबलों का सर्च अभियान अभी जारी है। ऑपरेशन पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में चलाया गया। दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी की स्थापना उग्रवादियों ने 2 साल पहले की थी। संगठन दिमासा आदिवासियों के लिए एक स्वतंत्र देश बनाना चाहता है।

इस उग्रादी संगठन के प्रमुख का नाम नाइसोदाओ दिमासा और सचिव का नाम खारमिनदाओ दिमासा है। ये उग्रवादी संगठन असम के डीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक्टिव है। इससे पहले 19 मई को DNLA के उग्रवादियों ने धनसिरी इलाके में एक युवक का मर्डर किया था। इस घटना के बाद से सुरक्षाबलों की टीम लगातार इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।