श्रीडूंगरगढ़ न्यूज 4 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा को बरामद करने की मांग पर प्रदर्शनकरियों के आह्वान पर मंगलवार सुबह से ही शांतिपूर्ण बाजार बंद है।
अधिकांश यूनियनों द्वारा सोमवार को ही बन्द में शामिल होने की घोषणा के बाद मंगलवार को बाजार खुले ही नहीं। वहीं दूसरी और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर धरने में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: लापरवाही :- मूक बाधिर युवती की बिना जांच करवाएं ही रिपोर्ट पॉजीटिव दे दी
May 18, 2021
भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने बताया कि राठोड़ करीब 9.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे और यहां धरने में शामिल होने के साथ साथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी पार्टी कार्यालय में लेंगे।