Rajasthan

अब सहारण होंगे श्रीडूंगरगढ़ सीओ।सरकार ने बदले 142 आरपीएस,

श्रीडुंगरगढ़ न्यूज || राजस्थान में 142 आरपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। सीएम गहलोत ने तबादला सूची में विधायकों की डिजायर का खासा ध्यान रखा है। तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार था

 

रविवार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से लिस्ट जारी कर राज्य में 142 आरपीएस के तबादले किये गए है। इस लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ सीओ के पद पर पोकरण जैसलमेर से स्थानांतरित होकर आए रामेश्वलाल सहारण को लगाया गया है। विदित रहे की श्रीडूंगरगढ़ के गत सीओ दिनेश कुमार का प्रमोशन होकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बनने के साथ स्थानांतरित होने पर श्रीडूंगरगढ़ सीओ का पद पिछले 9 मई से रिक्त पड़ा था। और चार्ज सीओ प्रदीप कौशिक के पास था।