Sri dungargarh News: हाइवे पर बीकानेर बाईपास के पास एक सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप जो बीकानेर की ओर जा रही थी जो सामने से आ रहें ट्रक में भिड़ गई। घटना में पिकअप में सवार तीन जनों दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक को गंभीर हालात में बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया है।
बस द्वारा झंझेऊ आ रहें एक बस में सवार युवक किशन सिद्ध ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था की पिकअप चकनाचुर हो गई और करीब आधा घंटे की मश्क्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके। मौके पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस पहुंची है। घायल व मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
