Last Updated on 12, June 2023 by Sri Dungargarh News
Rajasthan Roadways Recruitment 2023: राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 के तहत 5200 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार की तरफ से भेज दिया गया है। जिसमें कनिष्ठ अभियंता के 100 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 25 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 50 पद, शीघ्र लिपिक के 20 पद, सहायक यातायात निरीक्षक के 125 पद, भंडार निरीक्षक के 100 पद, संगणक के 50 पद, कनिष्ठ सहायक के 34 पद, आर्टिजन ग्रेड तृतीय के 1500 पद, परिचालक के 2000 पद और चालक के 1000 पद रखे गए हैं।
माना जा रहा है कि रोडवेज विभाग की तरफ से भर्ती का नोटिफिकेशन जून के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट transport.rajasthan.gov.in पर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।
आयु सीमा ( राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 )
राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा। हालांकि, वास्तविक आयु सीमा के बारे में जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही चलेगा।
शैक्षिक योग्यता ( राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 )
राजस्थान रोडवेज भर्ती 2023 में ड्राइवर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और भारी ड्राइविंग लाइसेंस और न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखा जा सकता है। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चेक किया जा सकेगा।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Rajasthan Roadways Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद Rajasthan Roadways Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
- फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
- फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan Roadways Recruitment 2023 Important Links
Start Rajasthan Roadways Recruitment 2023 | August 2023 (संभावित) |
Last Date Online Application form | Coming Soon… |
Apply Online | Update Soon |
Official Notification | Update Soon |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |