RBSE बारहवीं के प्रेक्टिकल आठ जुलाई तक , टीचर को हाथों हाथ नंबर देने होंगे

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ || बारहवीं क्लास के प्रेक्टिकल एग्जाम आठ जुलाई तक होंगे। इस संबंध में RBSE ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने लॉकडाउन से पहले प्रेक्टिकल एग्जाम नहीं दिया था, उन्हें हर हाल में अब एग्जाम देना होगा। जिनके एग्जाम हो गए हैं, उन्हें फिर से नहीं देना।

Google Ad

RBSE के सचिव की ओर से जारी इस पत्र के अनुसार आठ जुलाई तक दस-दस स्टूडेंट्स के बैच को बुलाया जा सकेगा। हर स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार बैच तैयार कर सकेगा। इस बारे में संबंधित स्टूडेंट को बैच की सूचना देनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए यह परीक्षा आयोजित होगी। दस से अधिक स्टूडेंट्स को नहीं बुलाया जायेगा।

हाथों हाथ देने होंगे मार्क्स

जैसे ही स्टूडेंट्स के एग्जाम होंगे, उसके चौबीस घंटे के अंदर स्टूडेंट्स के मार्क्स RBSE की साइट पर अपलोड करने होंगे। आमतौर पर नंबर फीड करने के लिए समय मिलता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जैसे ही एग्जाम होगा, उसके तुरंत बाद स्टूडेंट्स को मार्क्स देने पड़ेंगे।

बारहवीं का लिंक शुरू, दसवीं का नहीं

RBSE की साइट पर बारहवीं के स्टूडेंट्स को मार्क्स देने के लिए लिंक आ गया है। स्कूल को इस लिंक के सहयोग से मार्क्स फीड करने होंगे। प्रेक्टिकल और नॉन प्रेक्टिकल के लिए अलग अलग लिंक दिया गया है। दरअसल, दोनों की गणना भी अलग है। नॉन प्रेक्टिकल विषयों के मार्क्स तो अभी भरे जा सकते हैं लेकिन प्रेक्टिकल होने के बाद शेष स्टूडेंट्स के मार्क्स भरे जायेंगे।

दसवीं का लिंक अभी नहीं आया

वहीं दसवीं के स्टूडेंट्स के मार्क्स के लिए लिंक अब तक नहीं आया है। स्कूल को आठवीं के मार्क्स कहां मिलेंगे, इस बारे में भी कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। दरअसल, आठवीं के स्टॅडेंट्स को मार्क्स के बजाय ग्रेड दिया गया था। स्कूल के पास अब तक नंबर नहीं है, ये भी नहीं पता कि ये मार्क्स मिलेंगे कैसे?

रिजल्ट ऑनलाइन हो तो सुविधा

आठवीं का वर्ष 2019 का एग्जाम RBSE ने ही लिया था। ऐसे में अगर बोर्ड इस वर्ष का रिजल्ट ऑनलाइन कर दें तो सभी स्कूल को लाभ हो सकता है। स्टूडेंट को भी यह पता चल जायेगा कि उसे आठवीं में किस विष्ज्ञय में कितने मार्क्स मिले हैं। आठवीं में ग्रेड देने वाले बोर्ड को अब मार्क्स जारी करने चाहिए।