REET 21 से तीस हजार टीचर्स के साथ शिक्षा विभाग करीब 12 हजार अन्य पदों पर टीचर्स भर्ती करेगा; दस हजार सेकंड ग्रेड

विज्ञापन

Last Updated on 20, January 2022 by Sri Dungargarh News

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- जयपुर, शिक्षा विभाग ने 30 हजार टीचर्स भर्ती और दस हजार कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के साथ ही अब करीब दस हजार सेकंड ग्रेड भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इनके लिए भी विज्ञापन जारी हो सकता है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को सेकंड ग्रेड, पीटीआई, लेब असिस्टेंट के साथ लाइब्रेरियन की भर्ती के लिए तैयारी रखने के आदेश दिए हैं।

निदेशालय ने राज्य के सैकंडरी स्कूल्स में विभिन्न विषयों के दस हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स भर्ती के लिए तैयारी की है। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय के टीचर्स का चयन होगा। राज्य के महात्मा गांधी स्कूल्स के साथ ही सामान्य स्कूल्स में भी इनका पद स्थापन होगा। विभाग का प्रयास है कि राज्य के किसी भी महात्मा गांधी स्कूल में कोई पद रिक्त नहीं रहे। इसके अलावा पीटीआई ग्रेड सेकंड के 461 और पीटीआई ग्रेड थर्ड के 420 पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास चल रहा है। साथ ही लेब असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के 461 और लाइब्रेरियन के भी 460 पदों पर भर्ती होगी।

इन सभी के लिए निदेशालय ने नियम तैयार कर लिए हैं और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए हैं। आरपीएससी के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों के लिए योग्यता व भर्ती नियमों के लिए चर्चा चल रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने जल्द से जल्द भर्ती के विज्ञापन जारी करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि सभी पदों के लिए अलग अलग भर्ती विज्ञापन अगले महीने से निकलने शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम स्वयं इस भर्ती प्रक्रिया को देख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-   हाइटेक होंगे स्‍कूल:प्रत्येक ब्लाॅक की पांच स्कूलाें में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे

पचास हजार से ज्यादा टीचर्स

नए सत्र में शिक्षा विभाग को पचास हजार से ज्यादा नए टीचर्स मिल सकते हैं। इसमें टीचर्स के तीस हजार पदों पर REET21 के माध्यम से भर्ती हो रही है। इसके अलावा दस हजार कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर, दस हजार ग्रेड सेकंड, डेढ़ हजार पदों पर अन्य टीचर्स की भर्ती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here