श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ :-टोंक जिले के पीपलू उपखण्ड क्षेत्र के डारडातुर्की ग्राम पंचायत के खेडूल्या गांव का 24 वर्षीय जवान हनुमान देवंदा जाट शनिवार देर रात को जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। जानकारी अनुसार हनुमान देवंदा 12 आरआर राइफल्स में सिपाही के पद पर तैनात थे।
शनिवार रात्रि को मिलिट्री के ऑपरेशन के दौरान गोली लगने के बाद भी जवान हनुमान देवंदा आतंकवादियों से लोहा लेता रहा। हनुमान की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खेडूल्या सहित टोंक जिले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान का पार्थिव देह सोमवार दोपहर बाद घर पहुंचेगा। जहां सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
14 मई को थी शादी

Rajasthan: 22 June 2023 Current affairs quiz in hindi : 22 जून 2023 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
खेडूल्या के रतनलाल जाट के घर में पैदा हुआ हनुमान का करीब 17 साल की उम्र में ही भारतीय सेना में चयन हो गया, जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। शहीद हनुमान के बड़ा भाई ओमप्रकाश चौधरी भी आर्मी में हैं, जिसकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से ही वह 12 वीं पास करते ही सेना में नौकरी पाने में सफल हुए।
शहीद जवान की 14 मई को बगड़ी निवासी रामलाल जाट की सुपुत्री से शादी होनी थी। परिजन हनुमान के हाथ पीले करने को लेकर तैयारियों में जुटे हुए थे। वहीं वह भी 25 अप्रेल को अपने गांव आने वाला थे, लेकिन उससे पहले ही वह शहीद हो गए।