गर्मियों में खाना खाते ही फूलने लगता है पेट, छुटकारे के लिए अपनाएं ये देसी तरीके

गर्मियों में खाना खाते ही फूलने लगता है पेट, छुटकारे के लिए अपनाएं ये देसी तरीके
विज्ञापन

Last Updated on 19, June 2023 by Sri Dungargarh News

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज || पेट फूलना एक कॉमन समस्या है, गर्मियों के मौसम में लोग इससे ज्यादा परेशान रहते हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में हल्का खाने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में तला भुना खाने से बचना चाहिए और जितना हो सके सात्विक खाना खाएं। ब्लोटिंग से बचने के लिए आपको अपने खाने के तरीके को बदलना होगा। दरअसल, आज कल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों के पास खाने का भी समय नहीं है। ऐसे में वह फटाफट खाना खाते हैं, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। अगर आप चबाकर खाना खाते हैं तो आपकी पाचन शक्ति बूस्ट होगी और खाने से पूरा पोषण मिलेगा।
अगर आपको पेट फूलने की समस्या हो रही है तो इन देसी तरीकों को अपनाएं-
गुलकंद का पानी

गर्मी के मौसम मे पेट की तमाम समस्याओं से निपटने के लिए गुलकंद फायदेमंद है। इसे आप पानी में मिला कर पी सकते हैं। इससे पेट ठंड़ा रहता है साथ ही ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती।

दही और पुदीना पेट

गर्मी के मौसम में पुदीना काफी फायदेमंद होता है। आप इसे दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इससे पेट ठंडा रहेगा। साथ ही आपके पेट के डायजेस्टिव एंजाइम एक्टिव हो जाएंगे, जिससे खाना पचाना आसान होगा।

खाने से पहले करें ये काम 

गर्मियों के मौसम में अगर किसी भी चीज को खाने के बाद आपको ब्लोटिंग हो रही है तो आपको खाने से कम से कम 30 मिनट पहले नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी पीने से आपका पाचन शांत होगा और पीएच लेवल मेंटेन करने में मदद मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें:-   बच्चों को रखना है बीमारियों से दूर,तो टिफिन में बिल्कुल न दें ये चीज़ें





यूं लें इसबगोल

गर्मी के मौसम में अगर आप पेट फूलने से परेशान हैं तो इसबगोल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे दही के साथ खाने पर लूज मोशन और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से निपटा जा सकता है।

यूं खाएं हींग

खाना बनाने में हींग का इस्तेमाल जरूर करें। खासकर जब आप दाल बनाएं तो इसमें हींग जरूर डालें। दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, लेकिन इसे पचाना मुश्किल होता है। अगर आप दाल में हींग का इस्तेमाल करते हैं तो डायजेस्टिव सिस्टम बूस्ट होता है और खाना जल्दी पचता है। साथ ही पेट फूलने की समस्या नहीं होती।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here