Summer Diet : गर्मियों में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो डिनर में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स

Summer Diet गर्मियों में अक्सर खानपान में लापरवाही हमारी सेहत पर भारी पड़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उचित बदलाव करें। गर्मियों में आप अपने डिनर में इन फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं।

Summer Diet : गर्मियों में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो डिनर में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स
गर्मियों में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो डिनर में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स
विज्ञापन

Last Updated on 13, June 2023 by Sri Dungargarh News

Summer Diet : बीते कुछ समय से देशभर में गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान से लेकर पहनावे तक, सभी में जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में अक्सर खानपान का विषेश ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर पर रात के समय हल्का और सेहतमंद खाना इस मौसम में आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विशेषज्ञों की मानें तो गर्मियों में रात के भोजन का खास ध्यान रखना चाहिए। रात के समय ऐसा भोजन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। तो आइए जानते हैं रात के भोजन में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा

दही ( Summer Diet )

पोषक तत्वों से भरपूर दही में कैल्शियम की भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में रात के समय दही खाने से पेट दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या भी नहीं होती है। साथ ही इसे खाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।

उबले आलू ( Summer Diet )

गर्मियों में रात के समय अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो इसके लिए उबले आलू एक बढ़िया विकल्प साबित होंगे। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आलू पचाने में आसान होते है। साथ ही यह गर्मी से लड़ने में भी मदद करता है। इसके अलावा रात में आलू खाने से नींद भी अच्छी आती है।

लौकी

लौकी में कई गुण पाए जाते हैं, तो गर्मी से राहत दिलाने में फायदेमंद हैं। इसमें भारी मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको गर्मियों में अक्सर भोजन पचाने में दिक्कत होती है, तो डिनर में लौकी खा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-   जानिए आज 18अप्रैल 2021 का पंचांग शुभ अशुभ मुहूर्त ,नवरात्रा के छठे दिन माता के कोनसे स्वरूप की पूजा होगी

कद्दू

पोटैशियम और फाइबर भरपूर कद्दू भी गर्मियों में डिनर के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं। ऐसे में गर्मियों में रात में इसे खाना फायदेमंद होगा। इससे शरीर का शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।

तुरई

तुरई, जिसे कई जगह नेनुआ के नाम से भी जाना जाता है, गर्मियों में डिनर के लिए परफेक्ट है। गर्मी के मौसम में इसे खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here