SriDungargarh आपणी प्रेरणा

युवक की डिग्गी में डूबने से मौत, पुलिस पहुंची मौके पर।

श्रीडूंगरगढ़ न्युज 21 जून 2023। आज एक ओर दुःखद खबर गांव अभयसिंहपुरा की रोही से आई है। यहां गांव रीड़ी निवासी एक 35 वर्षीय युवक की जान खेत मे बनी पानी की डिग्गी ने ले ली है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण नाथ पुत्र रुघनाथ सिद्ध मंगलवार को कृषि कार्य करते हुए डिग्गी में गिर गया और उसकी मौत हो गयी। रीड़ी निवासी श्रवणनाथ अभयसिंहपुरा की रोही में पेमाराम रामूराम जाट के खेत पर काश्त करता था और परिवार सहित यहीं रहता था।

मंगलवार को उसकी पत्नी डॉक्टर को दिखाने श्रीडूंगरगढ़ आई और पीछे से ये हादसा हो गया। आज सुबह मृतक का शव पानी में ऊपर आया तो परिजनों को उसके डूबने की जानकारी हुई। परिवार में मातम छा गया है और हेड कांस्टेबल राकेश यादव सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। यादव की टीम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया है तथा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।