रिश्ते को किया शर्मसार:सौतेले पिता ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बच्ची को लेकर रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची मां

विज्ञापन

Google Ad

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़    जिले के भदेसर क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके ही सौतेले पिता द्वारा शराब के नशे में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां उस समय मजदूरी पर गई हुई थी। पहले पति के निधन के बाद मां ने नाता विवाह किया था। पहले पति से महिला को दो बेटियां है। मां को घटना की जानकारी होने पर भदेसर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को बच्ची का मेडीकल करवाया। मामले की रिपोर्ट पर सौतेले पिता को हिरासत में लिया गया।

जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने भदेसर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि महिला के पहले पति के निधन के बाद 12 साल पूर्व उसने नाता विवाह किया था। पहले पति से उसे दो बच्चिया है, जो उसके साथ ही रहती है। मंगलवार को महिला मजदूरी पर गई हुई थी। इसी दौरान सौतेले पिता ने शराब के नशे में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी।

मां के लौटने पर बच्ची ने बताई आपबीती

वारदात होने के बाद जब शाम को मां मजदूरी से लौटी तो पुत्री ने अपने साथ हुई घटना बताई। इस पर पीड़िता को लेकर मां भदेसर थाने पहुंची और सारी जानकारी दी। इस संबंध में भदेसर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में भदेसर थाने से एएसआई दशरथसिंह, महिला कांस्टेबल के साथ किशोरी और उसकी माता को लेकर श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां मेडिकल करवाया गया। जानकारी में सामने आया है कि पीड़िता कभी स्कूल नहीं गई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को डिटेन कर लिया है। आरोपी मूलतः राजसमंद जिले का रहने वाला है।