Last Updated on 21, June 2021 by Sri Dungargarh News
श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ सीकर दो लोगों के लोगों के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई लाठी भाटा जंग लोगों के घरों में फेंके गए पत्थरकस्बे के देवीपुरा रोड पर देर रात एक्सिस बैंक के नजदीक दो लोगों का आपसी झगड़ा दो पक्षों में फैल गया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग शुरू हो गई। आधी रात को हुए इस झगड़े की सूचना आग की तरह कस्बे में फैल गई। वहीं, पुलिस भी अचानक हुए इस झगड़े के बाद सड़कों पर उतर आई। पथराव में एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।
दरअसल, देर रात एक ही पक्ष के दो लोग झगड़ रहे थे। झगड़ा करने के बाद एक युवक ने रास्ते में जो दिखा उस पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। जिसने रास्ते से गुजर रहे पंकज पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरा पक्ष भी जमा हो गया। आरोप है कि उत्पात मचाने वाले कुछ युवकों ने घरों में पत्थर फेंके। तनाव की सूचना पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
घटना के बाद पंकज की ओर से अब्दुल, असलम, तौफिक, वासिम, मोसिन, आरिफ, आदिल व अन्य के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में पूरी घटना हुई कैद
झगड़े की वारदात एक्सिस बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कुछ लोग पैदल व स्कूटी पर भागते नजर आ रहे है। कुछ युवक हाथ में लाठी लेकर दौड़ते व पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता कर रही है। साथ ही मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात कर रखा है।
लॉकडाउन में कैसे घूम रहे थे युवक
माहौल बिगड़ने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आधी रात को सड़क पर युवक क्या कर थे, जबकि रविवार को सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है। जबकि दिन में भी जरूरतमंद को परेशान करती नजर आती है।
घटना के बाद सोमवार सुबह इलाके में पुलिस तैनात रही। वहीं, बाजार सामान्य तरीके से ही खुले। वहीं, पुलिस आरोपियों की जांच में जुटी रही।