श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर :- हाईकोर्ट एडवोकेट गोवर्धन सिंह को बुधवार को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सिविल वर्दी में पुलिसकर्मियों ने गोवर्धन सिंह को जयपुर हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि पुलिस ने गोवर्धन सिंह को किस मामले में गिरफ्तार कर ले गई है।
देखिए वायरल वीडियो

Rajasthan: Weight Loss Mistakes : आपको वजन घटाने नहीं देंगी खाने की ये 10 चीजें
गिरफ्तारी के घटनाक्रम को एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने अपने फेजबुक पेज पर लाइव भी किया है। जिसमें सिविल वर्दी में मास्क पहने पुलिसकर्मी गोवर्धन सिंह को गिरफ्तार कर ले जाते हुए नजर आ रहे है।
इस दौरान गोवर्धन सिंह पुलिस वालों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि आखिर वे किस मामले में व बिना किसी नोटिस के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर रहे है।

कुछ ही देर बाद गोवर्धन सिंह के फेसबुक पेज पर यह भी आशंका जताई गई है कि गहलोत.पुलिस गोवर्धन सिंह का फर्जी एनकाउंटर भी कर सकते है।