चुरू न्यूज़ : चुरू जिले के एनएच-52 स्थित सिरसला और ढाणी चारणान के बीच सोमवार सुबह कार और ट्रोले में आमने-सामने भिड़ंत (Road Accident in Churu) हो गई.
हादसे में कार में सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की भीषणता का इसी बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. साथ ही ट्रोला भी लहराता हुआ पलटी खा गया.

Breaking News: इन 2 मसालों को शहद के साथ करें सेवन, घी तरह पिघल जाएगा सीने में जमा बलगम
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे ड्राइवर और महिला को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से रोड किनारे करवाकर ट्रैफिक को चालू करवाया गया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
थानाधिकारी राधेश्याम थालौड़ ने बताया कि हादसे में ददरेवा निवासी सत्यभामा (65) पत्नी ताराचंद शर्मा और कार ड्राइवर मोमासर निवासी पवन कुमार (40) की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पवन कुमार कार से सत्यभामा को लेकर जयपुर जा रहा था। इसी दौरान NH-52 पर सिरसला और चारणा की ढाणी के बीच सीमेंट से भरे ट्रोले और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रोला छोड़कर फरार हो गया।
