श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर :- बाइक सवार युवक की मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई। मृतक शिक्षा विभाग में कार्यरत था। डेढ़ महीने पहले ही पिता की मौत पर उसकी अनुकंपा में नौकरी लगी थी। पुलिस को आशंका है कि चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी है। हादसा बीकानेर में रविवार शाम 4 बजे हुआ।
पुलिस की एक गाड़ी सार्दुल क्लब मैदान से हॉस्टल की तरफ जा रही थी। सड़क किनारे एक युवक दर्द से तड़पता हुआ मिला। उसे तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

Breaking News: जानिए कब तक होंगे लोकसभा चुनाव 2024 ।। loksabha election 2024
December 26, 2023
मृतक नगर निगम के पीछे रावतों का मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय राकेश मारु है। घटना सदर थाने से कुछ दूर हुई है। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने युवक मिला था। राकेश बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था, तभी सामने आए पतंग के मांझे से उसकी गर्दन कट गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।