Rajasthan

दुःखद ख़बर !! 25 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की

श्री डूंगरगढ़ न्यूज || श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा बास वार्ड 20 निवासी  25 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक शंकरलाल ने 3-4 दिन की मानसिक परेशानी के आगे घुटने टेकते हुए फांसी लगा ली। घर के आंगन में लगे कड़ी के हुक में उसने बेडशीट से फंदा बनाया। बिग्गा बास वार्ड 20 के निवासी सुरेश कुमार ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे भाई ओमप्रकाश के पुत्र शंकरलाल मूंधड़ा ने आज सुबह 3.30 बजे बेडशीट से फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शंकरलाल के इस कदम से उनके परिजन आहत है और पूरा मौहल्ला इस दुःखद घटना से गमगीन हो गया है।

25 वर्षीय युवक शंकरलाल ने 3-4 दिन की मानसिक परेशानी के आगे घुटने टेकते हुए फांसी लगा ली।