गांधीवादी नेता जयनारायण पूनिया का निधन, भाजपा और कांग्रेसी दिग्गजों ने जताया शोक: पूर्व कैबिनेट मंत्री और तारानगर के पूर्व विधायक जयनारायण पूनिया का निधन, हिसार के सप्रा अस्पताल में थे भर्ती,आज सुबह ली अन्तिम सांस, दोपहर 2 बजे होगा जयनारायण पूनिया का अन्तिम संस्कार,
दिग्गज जाट नेता के निधन पर को कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने जताया शोक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, गहलोत का ट्वीट, ‘भाजपा विधायक जयनारायण पूनिया के निधन का समाचार है दुखद, इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें यह आघात सहने की दें शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांत प्रदान करें शांति’,
तारानगर से पूर्व भाजपा विधायक श्री जयनारायण पूनिया के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। #Rajasthan
यह भी पढ़ेंRajasthan: ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होते ही विरोध शुरूजानिए पूरी खबर
May 21, 2021— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 7, 2021
मैडम राजे ने भी जताई संवेदना- ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तारानगर से पूर्व विधायक जय नारायण पूनिया जी के निधन का समाचार सुन मन है आहत, स्व.जयनारायण जी ने आजीवन लोगों की सेवा की और उनका लगभग 50 वर्ष का राजनैतिक जीवन क्षेत्र की जनता को रहा समर्पित
स्व. जयनारायण जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी ईश्वर से कामना है कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को सम्बल प्रदान करें।
ॐ शान्ति!@BJP4India @BJP4Rajasthan
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) November 7, 2021
