अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज सोमवार को बारहवीं कला वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया है।
अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी कला और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम सोमवार दोपहर सवा बारह बजे घोषित किया गया है। बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री बोर्ड के कॉंफ्रेंस हॉल में परिणाम घोषित किया ।
यह भी पढ़ें

Breaking News: RPSC RAS Bharti 2023: 905 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी; जानिए आवेदन की तिथि
June 28, 2023
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि कला वर्ग में 6 लाख 52 हजार 610 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 4058 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
आप अपना परिणाम इस लिंक पर देख सकते हैं।