श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम धनेरू में के सरपंच मोहनलाल स्वामी ने नई पहल करते हुए अपने ग्राम पंचायत के हरेक घर में फ़लदार पेड़ लगाने का लक्ष्य किया है।
आज सरपँच मोहन लाल स्वामी ने ग्राम वासियों को सम्बोधन करते हुए कहा कि हम सबको अपने गाँव को हरा भरा रखना है। हम सब को पौधे को पेड़ बनाकर पर्यावरण धर्म निभाना है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कहा पहली बार किसी सरपँच ने इतने बड़े-बड़े फ़लदार ,छायादार पौधे वितरित किए है। इस अवसर पर आम,मौसमी, संतरा,नींबू, अनार,शीशम,नीम, करंज,अशोक आदि के पौधे वितरित किए।
यह भी पढ़ें

Breaking News: आज का राशिफल: आज शनि देव की टेढी नजर इन राशियों के जातकों को करेगी परेशान,
January 6, 2024
पर्यावरण कार्यकर्ता प्रोफेसर जुगल प्रजापति ने कहा सरपंच की यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता की मिसाल बनेगी।
इस अवसर ओर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।