WhatsApp Channel Click here Join Now

कॉमेडियन मुरारी लाल पर लगे संगीन आरोप ~ 3 महिलाओं ने कहा “हमारे कपड़े फाड़ दिए”

0

चूरू : सरदारशहर पुलिस ने सोमवार को प्रसिद्ध काॅमेडियन ‘मुरारी लाल पारीक सहित चार से पांच अन्य लोगों पर रे’प के प्रयास मामला दर्ज किया है। तीन महिलाओं ने मुरारी लाल पर दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए हैं। सरदार शहर के धोलिया कुंआ निवासी दो विवाहिता (उम्र 22 वर्ष और 19 वर्ष के करीब) और एक अविवाहित 18 साल की युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को रात में 10 बजे के करीब हम सभी अपने प्लाट तेजवीर काॅलोनी में सो रही थी।

 

इसी समय वहां रे’प और अपहरण करने की नियत के साथ कार में सवार होकर मूरारीलाल बाह्मण निवासी गोगासर आया। साथ में चार से पांच अन्य लोगों भी थें। आते ही उसने हम तीनों के कपड़े फाड़ दिए और बाकी के लड़के हमे उठा ले जाने की बात करने लगे।

पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस

तीनों महिलाओं का आरोप हैं की ये सभी लोग हमलोगों के शरीर के साथ छेड़छाड़ करने लगे और प्राइवेट पार्ट पर लात मारा। तीनों लोगों के साथ दुष्कर्म करने की नियत से हमारी कपड़े उतारे। अगल बगल के लोगों ने शोर मचने पर हमें बचाया।

मुरारी लाल काॅमेडी वीडियो बनाता है तो हम उसे पहचान लिए और बाकी के लड़को को हम नहीं पहचान सके। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। महिलाओं के आरोप काफी गंभीर हैं ।