दलाल ने महिला को 60 हजार रुपए देकर बहू बना दिया, जो 9 दिन बाद ही भाग निकली; जेवर तक लेकर हो गई पार

विज्ञापन

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़:- 13/09/2021 भरपुर निवासी किसान भोला गुर्जर बहू लाने के चक्कर में दलालों के झांसे में आ गया। ब्याह कराने के बदले में भोला के परिजनों से खेरली के लाठकी गांव निवासी दलाल राम सिंह गुर्जर व उसके दो साथियों ने 6 लाख रुपए लिए। इसके अलावा शादी पर 2 लाख रुपए खर्च किए। बहू को सोने-चांदी के करीब 1 लाख के आभूषण भी पहनाए। इसके लिए भोला ने अपनी 3 बीघा जमीन साहूकार के पास गिरवी रख दी। हंसी-खुशी से 17 जुलाई को अलवर में शादी हो गई। वर-माला पहनाने से लेकर गांव में सब रस्म अदा की गई। लेकिन 27 जुलाई को बहू अचानक भाग गई। जो गहने भी साथ ले गई।

Google Ad

पुलिस जांच में सामने आया कि दलाल नीमकाथाना के पाटन गांव से महिला को लेकर आया गया था। उसे बहू बनने के लिए 60 हजार रुपए दिए गए। फिर भोला गुर्जर से शादी करवा दी। महिला शादी के 9 दिन बाद ही भाग गई। बाद में महिला ने पुलिस में यह शिकायत दे दी कि उसे जबर्दस्ती ले आए थे। परिजनों ने वरमाला के फोटो व वीडियो दिखाकर पीछा छुड़ाया। इसके बाद दलाल राम सिंह गुर्जर ने भोला को ही लूट में फंसाने की कोशिश की। ताकि वह उससे दी गई रकम मांगने का दबाव नहीं दे सके। जब लूट का मामला दर्ज हो गया तो रविवार को पुलिस जांच में यह पूरी कहानी खुल गई।

गांव में मंदिर में पंडित से आशीर्वाद लिया।

 

पता लगा दलाल राम सिंह ने लूट की कहानी रची
अलवर के खेरली थाने में 8 सितम्बर को राम सिंह गुर्जर ने सूचना दी कि पेट्राल पम्प के पास उसके साथ लूट हो गई। उसकी बाइक को दो जनों ने रोका। मारपीट कर दो हजार रुपए लूट ले गए। राम सिंह गुर्जर ने लूट में भोला के शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने उस दिन भोला की लोकेशन पता कि तो वह नगर में था। जिससे पुलिस को परिवादी पर शक हुआ। इसके बाद गहनता से जांच की। तब पता लगा कि भोला और राम सिंह गुर्जन का पैसे का लेन देन का विवाद है।

 

बहू के भाग जाने पर भोला ने पैसे मांगे
बहू के भाग जाने पर भोला ने दलाल राम सिंह से 6 लाख रुपए वापस मांगे। भोला को 2 लाख रुपए तो वापस कर दिए। लेकिन, 4 लाख नहीं दिए। इसके बाद राम सिंह ने भोला को लूट में फंसा कर 4 लाख रुपए रफा-दफा करने की साजिश रच डाली। इसके बाद पुलिस केस हो गया। खेरली थानाधिकारी प्रमोद कुमार की जांच ने यह सब खुलासा कर दिया। जिससे दलालों के इस खेल का भी खुलासा हो गया।

3 बीघा जमीन, पूरी गिरवी रख दी
भोला ने शादी के लिए दलालों को 6 लाख रुपए देने के लिए अपनी पूरी 3 बीघा जमीन साहूकार के पास गिरवी रख दिया। 2 लाख रुपए शादी में खर्च दिए। एक लाख रुपए के गहने लेकर बहू बनकर आई महिला लेकर फरार हो गई। दलालों ने पैसा वापस नहीं लौटाया। अब उसे जमीन का संकट सता रहा है। अगर पैसे नहीं चुकाए तो भोला के हाथ से जमीन भी चली जाएगी।

पुलिस जांच हुई तो बड़ा नेटवर्क
पुलिस जांच हुई तो शादी कराने के नाम पर दलालों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि राम सिंह ने कई अन्य जगहों पर भी शादी कराने के नाम पर दलाली की है। ये दूर-दराज से गलत काम करने वाली महिलाओं को बहू बनाकर लाते हैं। जो कुछ दिन बाद फरार हो जाती है। जाते समय पुलिस में बलात्कार करने की शिकायत दे जाती है। ताकि उस पर कोई दबाव नहीं बने। इस तरह के गिरोह पर सख्ती नहीं हुई तो शादी कराने में नाम पर और भी लोग ठगे जा सकते हैं।