WhatsApp Channel Click here Join Now

भाजपा बीकानेर देहात कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत निकालेगी जन आक्रोश रैली

0

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ बीकानेर- (तोलाराम मारू) भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत जन आक्रोश रैली करने जा रही है इसी कड़ी में भाजपा बीकानेर देहात जिले में बड़ी जन आक्रोश रैली करेगी उसके बाद बीकानेर देहात की पाच विधानसभा मुख्यालय पर जन आक्रोश रैली होगी इसके लिए भाजपा बीकानेर देहात ने तैयारियां शुरू कर दी है

जन आक्रोश रैली के लिए भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने जिला पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी ।जिले में रैली के लिए संयोजक आसकरण भट्टर व सहसंयोजक देवीलाल मेघवाल होगे उसके साथ विधानसभा वाइज संयोजक व सहसंयोजक के साथ विभिन्न प्रकार की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जो जन आक्रोश रैली की व्यवस्था देखेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रैली को सफल बनायेंगे।

जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर होने जन आक्रोश रैली के लिए आसकरण भट्टर संयोजक, देवीलाल मेघवाल सहसंयोजक, कार्यक्रम व प्रवास प्रमुख शिव प्रजापत, सभा व रैली प्रमुख भंवरलाल जांगिड़, यात्रा एवं वाहन प्रमुख अग्रसिह, प्रचार प्रमुख भंवरलाल ढाका मीडिया प्रमुख नरेश मोट, सोशल मीडिया प्रमुख कोजुराम सारस्वत, प्रशासनिक प्रमुख शिवरतन शर्मा, अतिथि प्रमुख बजरंग लाल सारस्वत, डिक्युमेट प्रमुख मदनदास स्वामी, युवा संयोजक जसराज सिवर, महिला संयोजक राधा देवी सियाग, अनुसूचित जाति संयोजक मोहनलाल ढाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल होंगे