जोधपुर में 6 महीने की मासूम सहित 4 को जलाया:सो रहा था परिवार,

विज्ञापन

Last Updated on 19, July 2023 by Sri Dungargarh News

जोधपुर :जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों को जला दिया गया। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले।

मामला शहर के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है। सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

 

इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है?

 

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे के आसपास की है। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई।

ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुंआ उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे। यहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे।

 

एएसआई अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और धापू की 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं। बच्ची का शव तो पूरी तरह जल गया। बाकी के शव तकरीबन 30 प्रतिशत जले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता है। फिलहाल इनसे किसी की रंजिश सामने नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें:-   Guru Purnima 2023: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here