Women Health: महिलाओं में होने वाली 3 सबसे आम पोषक तत्वों की कमी, जानें इसे कैसे रोकें?

0

श्री डूंगरगढ़ न्यूज: Women Health: महिलाएं अक्सर अपने परिवार का ध्यान ज्यादा रखती हैं और खुद का कम। ज्यादातर मामलों में महिलाएं अपनी सेहत, आराम या लाइफस्टाइल को नजरअंदाज ही करती हैं। परिवार इस बात को समझता भी है, लेकिन रिएलिटी देखी जाए, तो यह महिलाओं की सेहत के लिए ठीक नहीं है।

एक उम्र के बाद आपके शरीर को सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिले तो एक-एक करके नई बीमारियों को न्योता मिलने लगता है। कभी हड्डियां कमज़ोर होती हैं, तो कभी पीरियड्स अनियमित होते हैं, कभी हार्मोनल असंतुलन हो जाता है, तो कभी सिस्ट की शिकायत हो जाती है।

महिलाओं में कौन से 3 मुख्य पोषक तत्वों की कमी होना अब आम हो चुका है?

1. आयरन की कमी

महिलाओं में आयरन की कमी के कई कारण हो सकते हैं:

  • प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की बढ़ी हुई जरूरत।
  • पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग के कारण आयरन में कमी।
  • आयरन से भरपूर खान पान में कमी।
  • आयरन को सोखने में शरीर असक्षम।

महिलाओं को अपने खान पान में रेड मीट, दाल, राजमा, बीन्स, पालक, कद्दू के बीज शामिल करना चाहिए। डॉक्टर के निर्देश पर ब्लड टेस्ट कराएं और कमी होने पर मल्टीविटामिन टैबलेट या आयरन सप्लीमेंट लें।

2. कैल्शियम की कमी

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के कारण:

  • लैक्टोज़ इंटोलेरेंट होना जिसके कारण महिलाएं दूध नहीं पी पाती हैं।
  • कुछ ऐसी दवाइयां लेना जैसे डाययूरेटिक जिनके कारण यूरीन द्वारा अधिक कैल्शियम शरीर के बाहर निकल जाता है।
  • खान पान में कैल्शियम की कमी।

कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं को ओस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही दांत और हड्डी दोनों ही कमज़ोर हो सकते हैं। इसलिए अपनी डाइट में महिलाओं को दूध, दही, चीज़, पालक, ब्रोकली, एवोकाडो, भिंडी आदि शामिल करना चाहिए। 30 की उम्र के बाद कैल्शियम सप्लीमेंट भी ले सकती हैं।

3. विटामिन-बी12 की कमी

महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी के कारण:

  • सबसे मुख्य कारण है डाइट। जो महिलाएं मीट,अंडे नहीं खाती हैं और दूध नहीं पीती हैं उनमें विटामिन बी12 की कमी हो जाती है।
  • इसकी कमी होने से हाथ पैर सुन्न हो सकते हैं,थकावट, भूख न लगना, चलने में तकलीफ, त्वचा और आंख में पीलापन और सिरदर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।