श्री डूंगरगढ़ न्यूज़: नए साल का पहला दिन क्षेत्र में ड्राइवरों के उग्र प्रदर्शन के साथ प्रारंभ हुआ है। लखासर गांव के स्टैंड के पास बड़ी संख्या में ड्राइवर एकत्र है और लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हिट एडं रन कानून का विरोध कर रहें है।
मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारों के बीच ड्राइवरों ने सड़क पर कंटिली झाडियां डाल दी है। यहां टायर जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जयपुर ओर बीकानेर से आने जाने वाले सैंकड़ो यात्री सड़के के दोनों ओर फंस गए है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: Republic Day Prize : गणतंत्र दिवस पर सरकार देगी 25 हजार रुपए आवेदन 20 जनवरी तक
January 11, 2024
सैंकड़ो यात्री छोटी बड़ी गाड़ियों के साथ मौके पर ही खड़े है और जाम खुलने का इंतजार कर रहें है। खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने हाइवे का रास्ता खुलवाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।