Rajasthan

कल होगा 10वीं का परिणाम घोषित, श्रीडूंगरगढ़ न्यूज के वेबसाइट पर भी चैक कर सकेंगे परिणाम

श्री डूंगरगढ़ न्यूज :Rajasthan Board Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान कल 2 जून को सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होगा. परिणाम दोपहर 1:00 जयपुर से जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला व शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान परिणाम जारी करेंगे. इसमें 1066300 परीक्षार्थी सेकंडरी परीक्षा (RBSE Rajasthan board 10th result 2023) में शामिल हुए थे. राजस्थान बोर्ड से माध्यमिक व व्यावसायिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ विद्यार्थी श्रीडुंगरगढ़ न्यूज की वेबसाईट पर भी अपना परिणाम चैक कर सकेंगे