Holi 2022: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पहली बार बनने जा रहे हैं ये तीन शुभ योग

Google Ads new

Last Updated on 16, March 2022 by Sri Dungargarh News

श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ :-जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 

-होलिका दहन इस साल गुरुवार, 17 मार्च 2022 को किया जाएगा
-होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा
-इस वर्ष होलिका दहन की पूजा के लिए लगभग एक घंटे का ही समय मिलेगा
-इस दिन गुरु ग्रह की दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा
-इसके साथ ही इस दिन वरिष्ठ और केदार योग भी बनेंगे
-होलिका दहन पर ये तीन शुभ योग पहली बार बनने जा रहे हैं
-होलिका दहन पर ग्रहों की स्थिति से शत्रुओं पर विजय औ रोगों से मुक्ति मिलेगी

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
-होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में सूर्यास्त के बाद करना चाहिए
-इस बीच भद्राकाल हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए
-भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना चाहिए
-मान्यता है कि भद्राकाल में किया गया कोई भी काम सफल नहीं होता
-होलीका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापनी पूर्णिमा को भद्रा रहित शास्त्र सम्मत है
-इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी गुरुवार 17 मार्च 2022 तक रहेगी
-इस बार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पूर्णिमा प्रारम्भ होगी
-ये पूर्णिमा अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी
-प्रदोष काल में पूर्णिमा होने के कारण 17 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा
-होलिका दहन भद्रा की पुच्छकाल में रात 9:02 से 10:14 बजे तक करना शास्त्र सम्मत रहेगा

यह खबर भी पढ़ें:-   खेत में बने किसान के झौपड़े में लगी आग:दस हजार रुपए नगद सहित कई क्विंटल अनाज जलकर राख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here