Aaj ka Rashifal : मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए नवरात्रि की अष्टमी तिथि महत्वपूर्ण, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

Aaj ka Rashifal : Horoscope 22 October 2023 मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए नवरात्रि की अष्टमी तिथि महत्वपूर्ण, जीवन में होंगे बड़े बदलाव
Aaj ka Rashifal : Horoscope 22 October 2023 मकर, कुंभ, मीन वालों के लिए नवरात्रि की अष्टमी तिथि महत्वपूर्ण, जीवन में होंगे बड़े बदलाव
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 22 October 2023 : ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में विराजमान हैं। शुक्र सिंह राशि में। सूर्य, मंगल, बुध और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा मकर राशि में हैं। शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं, जहां पर बृहस्पत और शनि दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं-

Google Ad

मेष राशि- व्यापारिक लाभ मिलेगाl। कोर्ट कचहरी में विजय होगी। पिता का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- कुछ काम बनेंगे। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहने वाली है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Aaj ka Rashifal : Horoscope 22 October 2023

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी लेकिन व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति माध्यम है। वहीं, प्रेम में तू तू मैं मैं होने की संभावना है लेकिन व्यापार सही चलता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहने वाला है। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है। वहीं, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। आय बढ़ेगी। लेकिन अभी निवेश करने से रुकिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य की स्थिति माध्यम वहीं, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।