श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ – कहतें है मिट्टी से ही सोना निकलता है, बस उसे समय पर परखने और जानने की जरूरत है। जी हां आज हम बात कर रहें है श्रीडूंगरगढ़ के एक छोटे से गांव धीरदेसर पुरोहितान के नितेश मेहरा की।
धीरदेसर पुरोहितान के ओम प्रकाश मेहरा का पुत्र नीतीश से अपनी पढ़ाई गांव में रहकर की, लेकिन रुचि थी संगीत में, स्कूल के दिनों में स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में गाना शुरू किया, और संगीत में ही अपना कैरियर बनाने के लिए 12वीं के बाद जयपुर चले गए। वहां जाकर बीए और एमए भी संगीत से किया और संगीत प्रभाकर की डिग्री ली।
सीखने की लगन ऐसी की कॉलेज में होने वाले कम्पीटिशन में नीतीश हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करते।

Breaking News: जानिए रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
जयपुर में संगीत प्रभाकर की डिग्री लेने के साथ ही प्रोग्राम भी करने लगा और इसी दौरान इन्होंने खुद की पार्टी बना ली।
नीतीश ने श्री डूंगरगढ़ न्यूज़ को बताया की उनके बनाये हुए दो गाने जल्द ही रिलीज होने वाले है।
24 नवम्बर को बीकानेर में आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में रविंद रंगमंच पर नीतीश ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसे काफी सराहा गया।
नीतीश का सपना है कि संगीत के क्षेत्र में कुछ बनकर अपने माता-पिता और गांव का रोशन कर।