Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी,

Rajasthan Election 2023 : Congress Star Campaigners List कांग्रेस ने राजस्थान विभानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

विज्ञापन

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान विभानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है,

Google Ad

जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पार्टी महासचिव के.सी.वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसुदन मिस्त्री, शशि थरूर और सांसद गौरव गोगई शामिल है

जातिगत-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से होगी तैनाती

Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मोहर प्रकाश, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, शशिकांत गोहिल, कन्हैया कुमार, शकील अहमद, पवन खेड़ा, महेंद्र जीत मालवीय, काजी निजामुद्दीन, राज बब्बर, वीरेंद्र सिंह, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, अमरिंदर सिंह राजा, जिग्नेश मेवाणी, ममता भूपेश, प्रमोद जैन भाया, बी.वी.श्रीनिवास और नीरज कुंदन शामिल हैं।