श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ : यस बैंक की शाखा में आज सुबह एक नकाबपोश बदमाश पिस्टल लेकर घुस गया। मैनेजर की कनपट्टी पर पिस्टल धमकी दी कि- बीबी-बच्चे प्यारे है तो कैश मुझे दे दो, नहीं तो बम से उड़ा दूंगा। इसके बाद एक बैग में भरकर करीब 24 लाख रुपए लूटकर भाग गया। वारदात सीकर के फतेहपुर की है।
फतेहपुर सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनकड़ ने बताया कि फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव में यस बैंक है। बैंक में आज सुबह करीब 11.30 बजे लूट की वारदात हुई। सुबह बैंक में मैनेजर, कैशियर सहित चार बैंककर्मी थे। अचानक एक बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर बैंक के अंदर घुस था। मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल रखकर धमकाया और लॉकर रूम के बारे में पूछा। बदमाश ने ब्लूटूथ ईयरफोन भी लगा रखा था, उस पर धीमी आवाज में किसी से बात कर रहा था।
बैंक का मेन गेट बंद करके भागा

Rajasthan: 22 June 2023 Current affairs quiz in hindi : 22 जून 2023 कर्रेंट अफेयर्स क्विज
कैशियर प्रदीप कुमार ने बताया कि बदमाश ने जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी थी। काउंटर से रुपए लेने के बाद मुझे लॉकर रूम में ले गया और बैग में रुपए भरने के लिए कहा। करीब 24 लाख रुपए से भरा बैग लेने के बाद बदमाश मेन गेट की तरफ गया। बैंक का गेट बाहर से बंद कर भाग गया।
लेकर बदमाश फरार हो गया। जाते समय बैंक का मैन गेट बंद कर गया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मामले की जानकारी पर DSP राजेश कुमार विद्यार्थी, ASP रामचंद्र मूंड, SP करण सिंह, लक्ष्मणगढ़ DSP सरवन कुमार झारोड, कोतवाली थाना अधिकारी गुर भूपेंद्र, सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनकड़ सहित अन्य अधिकारी और पुलिस के जवान पहुंचे। एसपी करण ने बताया कि वारदात के समय बैंक में कोई ग्राहक नहीं था। फिलहाल बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।