श्री डूंगरगढ़ न्यूज़: लोन की बकाया किश्त लेने घर गए फाइनेंस कंपनी के कार्मिक के साथ मारपीट कर उसे रुपए छीनकर धमकाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेना स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हंसराज पुत्र श्यामलाल सैनी निवासी चौमू हाल निवासी कितासर भाटियान ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि कितासर भाटियान निवासी कस्टमर कोजाराम नायक ने अपनी पत्नी के नाम 60 हजार रुपये लोन लिया है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की आज शाम को सीएमआर में बैठक होगी
September 22, 2021
आज वह उसके घर लोन की किश्त लेने गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपी ने दोबारा किश्त लेने नहीं आने की धमकी दी और 1500 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।