Sridungargarh Premier League: श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग में भाग लेगी छः टीमें जानिए कौन- कौन होंगे खिलाड़ी

 Sridungargarh Premier League श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग में भाग लेगी छः टीमें जानिए कौन- कौन होंगे खिलाड़ी
 Sridungargarh Premier League श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग में भाग लेगी छः टीमें जानिए कौन- कौन होंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग  (  Sridungargarh Premier League ) के इंवेट का आगाज खिलाड़ियो के ऑक्शन के साथ करणी हेरिटेज में शुक्रवार देर रात तक आयोजन में हुआ। क्षेत्र में युवाओं द्वारा इस नई पहल का स्वागत किया जा रहा है और इवेंट सोशल मीडिया पर छा गया है। ऑक्शन में 99 स्थानीय खिलाड़ियों ने भाग लिया और पॉइन्टस पर बोली लगाई गई।

Google Ad

आयोजक मंडल के सोनू मुगल ने बताया कि सभी टीमों को एक-एक लाख पॉइंट्स दिए गए जिनमें से प्रत्येक टीम ने कुल 12-12 खिलाड़ी खरीद की। ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रिजवान शेख रहें जिन्हें 27 हजार पॉइन्ट में खरीदा गया। टॉप खिलाड़ी में सुरेन्द्र वाल्मिकी 26 हजार पॉइंट्स, दिनेश मीणा 25500 पॉइंट्स, इमरान काजी 25 हजार पॉइंट्स, नवरत्न सेरड़िया शामिल रहें।

ऑक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलीम खोखर, इमरान राईन, दिनेश मदान, सत्यनारायण स्वामी, क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी विमल भाटी उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का आयोजकों ने स्वागत सम्मान किया व अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। मंच संचालन पवन जोशी ने किया। बोली में सभी स्पॉन्सर मौजूद रहें व रोमांचक माहौल में खिलाड़ियों को खरीदा गया।

आयोजकों ने बताया इसबार खिलाड़ियों के लिए पॉइन्ट्स दिए गए है और पहला आयोजन सफल रहा तो अगले वर्ष से खिलाड़ियों को नगद राशि दी जाएगी। बता देवें क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ आईपीएल के आयोजन  (श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग   Sridungargarh Premier League ) की इस नई पहल की चारों ओर चर्चा हो रही है व क्रिकेट प्रेमी इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक नया अवसर मान रहें है।

सभी 6 टीमों और उनके खिलाड़ियो को जाने-

1-टीम- रेनबो रिसोर्ट
मैनेजर – अमन जीनवा
स्पॉन्सर – दिनेश मदान आइकॉन खिलाड़ी – शाहरूख
          खिलाड़ी
सुरेन्द्र वाल्मिकी रफीक
मनीष मदान सोनु गुजराती
श्रीकृष्ण गोदारा लतिफ शेख
 महेश जाट हसन बहलिया
सोनू छींपा एहसान छींपा
विशाल वाल्मिकी सोनू छींपा

 

2-टीम- बीकानेर टैलर्स
मैनेजर –  नदीम चुनगर
स्पॉन्सर – साकिर चुनगर आइकॉन खिलाड़ी – विक्रम दुसाद
          खिलाड़ी
दिनेश मीणा मनोज मोर्या
राधे स्वामी बाबू छींपा
योगेश पारीक शिव मोट
रामस्वरूप सायच शाहरूख चुनगर
अभिषेक व्यास अमित शर्मा
राकेश सायच सोनू वाल्मिकी

 

3-टीम- एसजेआर ( SJR) फाइटर्स
मैनेजर – रामनिवास
स्पॉन्सर – गज्जू माली आइकॉन खिलाड़ी – अनुराग उपाध्याय
  खिलाड़ी
इमरान काजी रितेश मोरवानी
गोपाल पालीवाल विजय सिंह
इमरान तंवर शाहरूख छींपा
पुनीत बरोड़ राजा स्वामी
रहीम मिर्जा धन्ने खां
अमित देरासरी प्रेम शर्मा

 

4- टीम- होटल सुफी दरबार
मैनेजर – तनवीर अहमद
स्पॉन्सर – युसुफ मनीहार आइकॉन खिलाड़ी : महेश तावनियां 
          खिलाड़ी
रिजवान शेख अकरम छींपा
भूराराम नवल आसिफ चांगल
इरफान छींपा नंदलाल सुथार
राकेश मूंड नंदू बेरड़
हनुमान प्रजापत राहुल वाल्मिकी
माजिद तंवर पवन वाल्मिकी

 

5-टीम- राइन टेलीकॉम रॉयल्स
मैनेजर – आरिफ छींपा
स्पॉन्सर – इकबाल राइन आइकॉन खिलाड़ी – आजम
          खिलाड़ी
किशन पालीवाल अमित
गौतम रेगर  किशन स्वामी
नदीम खोखर आशीष व्यास
कैफ खोखर नदीम
शाहिद टीसी हसन
वाजिद बिसायती विजय आंवला

 

6-टीम- टीसीसी राइडर्स
मैनेजर – गिरधारी लाल (जीडी )
स्पॉन्सर – रामनिवास तावनियां आइकॉन खिलाड़ी – अजहरूदीन
          खिलाड़ी
नवरत्न सेरडिया सीताराम महिया
पंकज वाल्मिकी मोहम्मद रफीक
विवेक वाल्मिकी जाकिर अली
ओमप्रकाश सैफ खोखर
राजू धोबी बिमल शर्मा
धनपत बाना अनिल सेवग