श्री डूंगरगढ़ न्यूज 08 अगस्त 2025 ।। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन मनाने हेतु सेवा केंद्र मालू भवन में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में साध्वी संगीतश्री जी एवं डॉ. परमप्रभा जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इस कार्यशाला में संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया, प्रमोद जी बोथरा और चमन जी श्रीमाल द्वारा 11 भाई-बहनों के जोड़े का विधिपूर्वक रक्षाबंधन कराया गया।
रक्षाबंधन मनाने वाले जोड़े:
- कमल – सुनीता
- विक्रम – अंजू
- चमन – भाग्यश्री
- राजवीर – गरिमा
- युवराज – मन्नत
- यश – मिश्का
- तन्मय – गुंजन
- कौशल – पलक
- अरिहंत – दृष्टि
- वासु – प्रियंका
- यशस्वी – दिव्यांशी
जैन मंत्रोच्चार, तिलक, रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा और मंगल भावना यंत्र की स्थापना कर इस पावन पर्व को अध्यात्म व बंधुत्व के संगम के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रजत जी सिंघी ने परिषद की ओर से शुभकामनाएँ दी और संस्कारकों के प्रति आभार व्यक्त किया। हरीश जी डागा, सुनीता जी डागा व जितेंद्र जी बैद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला में जैन परंपरा अनुसार रक्षा सूत्र बांधने की विधि, इसके आध्यात्मिक महत्व एवं स्वरूप की जानकारी दी गई। समाजजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नई पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करती हैं।
📅 यह कार्यशाला कब और कहाँ आयोजित हुई?
यह कार्यशाला 08 अगस्त 2025 को श्रीडूंगरगढ़ के सेवा केंद्र मालू भवन में आयोजित हुई।
🎯 इस कार्यशाला का उद्देश्य क्या था?
इसका उद्देश्य जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन मनाने की प्रेरणा देना और नई पीढ़ी में जैन परंपरा के संस्कारों को प्रसारित करना था।
🪢 कार्यशाला में किन-किन रस्मों को निभाया गया?
कार्यशाला में मंत्रोच्चार, तिलक, मंगल भावना यंत्र स्थापना, और रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा निभाई गई।
🧘 आगे ऐसी और कार्यशालाओं का आयोजन होगा?
समाज की प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में और भी संस्कार कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।