राशिफल 7 नवंबर: आज इन राशियों के जातक चमकेंगे, ये लोग हरी वस्तु पास रखें

Horoscope 7 November 2023 Aaj ka rashial in hindi: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।7 नवंबर को कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ न्यूज: ग्रहों की स्थिति:गुरु मेष राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में चल रहे हैं। गुरु वक्री हैं। शुक्र नीच के हैं। सूर्य नीच के हैं और बुध शत्रु क्षत्रिय बैठे हैं।

Google Ad

मेष: प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत हैं। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर और व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: घर में उपयोग की वस्तुओं में बढ़ोत्तरी होगी। लग्जरी आइटम की खरीदारी संभव है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला भी संभव है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए रोजगार शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों से थोड़ा अनबन हो सकती है। आपस में कहासुनी या तू-तू,मय-मय के संकेत हैं। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

सिंह: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। चिंतित रहेगा। भयभीत रहेगा। बाकी प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्त्रोत से पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर: वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ: जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर के चलेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। तांब्र की कोई भी वस्तु दान कर सकते हैं। शुभ होगा।

मीन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ा-सा स्ट्रगल करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल दें।