Today’s Panchang and Horoscope , 11 नवंबर 2023,शनिवार 

Today’s Panchang and Horoscope , 11 नवंबर 2023,शनिवार 
Today’s Panchang and Horoscope , 11 नवंबर 2023,शनिवार 
विज्ञापन

Today’s Panchang and Horoscope , 11 नवंबर 2023,शनिवार 

ivillagenetwor न्यूज़ बीकानेर। 11 नवंबर 2023 :

Google Ad

तिथि संवत् : कार्तिक, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी शनिवार दोपहर 01:58 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2080, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 11 नवंबर |

सूर्योदय कालीन नक्षत्र : चित्रा नक्षत्र रात्रि 01:47 तक, इसके बाद स्वाति नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग सायं 04:58 तक, इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 01:58 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार ( प्रातः 05:30): सूर्य- तुला, चंद्र-कन्या, मंगल-तुला, बुध-वृश्चिक, गुरु- मेष, शुक्र-कन्या, शनि कुंभ, राहु-मीन, केतु- कन्या राशि में स्थित हैं। Today’s Panchang and Horoscope

राहुकाल प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा ।

दिशाशूल : पूर्व दिशा : जरूरी हो तो लॉंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा दोपहर 1:58 से रात्रि 2:21 तक, बुध उदय पश्चिम में सायं 3:54, धन्वन्तरि जयंती, नरक व रूप चतुर्दशी निमित्त सायं दीपदान तथा आगामी अरुणोदय काल में प्रभात स्नान व दीपदान, चंद्रोदय जयपुर में आगामी प्रातः 5:32, मास शिवरात्रि, श्री हनुमान जयंती उत्तर भारत में, पद्म प्रभु जयंती जैन।

चौघड़िया मुहूर्त:

  • प्रातः 08:08 से 09:29 तक शुभ का,
  • दोपहर 12:11 से 01:32 तक चर का,
  • दोपहर 01:32 से 04:13 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

Today’s Panchang and Horoscope :आज का राशिफल

मेष : शुभ अंक….7 शुभ रंग… आसमानी रोजगार के संबंध में नई संभावनाएं मिलेंगी। नौकरीपेशा लोग कार्य की गंभीरता को समझें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भावनाओं पर काबू रखें। विनम्र रहें।

वृष: शुभ अंक… 1 शुभ रंग…सफेद परिवार के लोगों की नाराजगी दूर होगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण बनेगा। कॅरिअर संबंधी दुविधा दूर होगी। सामाजिक लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन : शुभ अंक… 4 शुभ रंग… क्रीम बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वार्थी लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। अकस्मात आर्थिक भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धैर्य रखें।

कर्क : शुभ अंक… 6 शुभ रंग… भूरा कोई फायदेमंद और रोचक जानकारी मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में आपसी संवाद माधुर्यता बढ़ाएगा। कारोबार में अस्त-व्यस्तता से परेशान रहेंगे।

सिंह : शुभ अंक… 2 शुभ रंग…हरा सामाजिक क्षेत्र में सूझबूझ से कदम उठाएं। परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। पुरानी बातें भूलकर नए विचारों पर अमल करें, तनाव कम होगा। आस्था बढ़ेगी।

कन्या: शुभ अंक… 7 शुभ रंग पीला अपने आपको संतुलित रखें, कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से तनाव दे सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता से निपटाएं, लाभ में रहेंगे। शांत रहें।

तुला : शुभ अंक…. 4 शुभ रंग … बैंगनी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। वाद-विवाद व बहस की स्थिति से स्वयं को दूर रखें। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

वृश्चिक :शुभ अंक ….8 शुभ रंग… सुनहरा कारोबार में आंशिक परिवर्तन की आवश्यकता महसूस होगी। जीवनसाथी का मानसिक सपोर्ट आत्मविश्वास बढ़ाएगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

धनु : शुभ अंक… 3 शुभ रंग गेहुंआ व्यवसाय में उन्नति से लोगों की ईर्ष्या बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न होंगे। मित्र-मंडली का सहयोग मिलेगा।

मकर: शुभ अंक… 9 शुभ रंग जामुनी आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले स्थगित करने पड़ सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

कुंभ: शुभ अंक… 5 शुभ रंग … लाल महत्वपूर्ण योजना में विलंब होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शत्रु पक्ष काम बिगाड़ सकता है । विद्यार्थी अध्ययन से भटक सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

मीनः शुभ अंक… 6 शुभ रंग…हरा : कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस होगी। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।