श्रीडूंगरगढ़ न्यूज़ : तीन राज्यों (राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र ) के हलवाइयों ने मिलकर राजस्थान में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। 207 किलो आटे से इस रोटी को भीलवाड़ा में बनाया गया। सिकने के बाद इस रोटी का वजन 185 किलो रह गया। रोटी को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई हैं। अब इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए दो दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
भीलवाड़ा शहर के हरिसेवा धाम में महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में करीब पांच घंटे में इसे बनाया गया। रविवार सुबह 10:30 बजे से आश्रम के पीछे बने मैदान में 22 लोगों ने मिलकर आटा गूंथना शुरू कर दिया था। शाम 4 बजे तक ये रोटी सिककर तैयार हुई। इस रोटी को पकाने के लिए करीब 20 लीटर घी काम लिया गया।

Rajasthan: CISF Constable Recruitment 2022 :1149 पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

आपको बता दे कि इससे पहले जामनगर (गुजरात) का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने का रिकॉर्ड है। अब इससे बड़ी रोटी भीलवाड़ा में बनाई गई। राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि रविवार सुबह से इस रोटी को बनते देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी।