WhatsApp Channel Click here Join Now

कोरोना अपडेट:547 नए केस; 12 मौतें, 33 दिन बाद सबसे कम 19 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दर्ज

0
न्यूज हाईलाइट्स 
33 दिन बाद पहली बार पॉजिटविटी रेट 19% दर्ज की गई
जिले में गुरुवार को 2043 लोगों के सैंपल लिए गए
547 केस पॉजिटिव रिपोर्ट बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत

श्री डूंगरगढ़ न्यूज बीकानेर || कोरोना के कहर के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा कहा जा सकता है। क्योंकि 33 दिन बाद पहली बार पॉजिटविटी रेट 19% दर्ज की गई है। जिले में गुरुवार को 2043 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 547 केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। जबकि 506 रिकवर भी हुए हैं।

कोरोना के कुल एक्टिव केस 7862 हैं। इनमें से 6923 लोग होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन की 352 से अधिक नहीं बनाए गए हैं। हॉस्पिटल के अलावा होम आइसोलेशन वाले भी रिकवर : जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग हर दिन रिकवर मरीजों की संख्या जारी कर रहा है।

कहने को तो यह राहत की बात है कि जहां कोरोना के हर दिन पांच सौ से एक हजार केस आ रहे हैं, वहीं इतने ही रिकवर भी हो रहे हैं। लेकिन रिवकर होने वाले मरीज पीबीएम हॉस्पिटल के ही नहीं है। इस सूची में उन मरीजों को भी शामिल किया जा रहा है जो होम आइसोलेट हैं और उनमें दस दिन से अधिक हो गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप का कहना है कि होम आइसोलेट मरीज यदि 10-15 दिन में हॉस्पिटल में भर्ती नहीं होता है तो उसे रिकवर माना जाता है।

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में इन जगहों पर आज 18+ को होगा टिकाकरण और इन जगहों पर लिए जायेंगे सेम्पल ,जानिए पूरी खबर

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में इन जगहों पर आज 18+ को होगा टिकाकरण और इन जगहों पर लिए जायेंगे सेम्पल ,जानिए पूरी खबर