Bhai Dooj 2023: पंचदिवसीय दीपावली पर्व के पांचवें दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज इस बार 14 नवंबर 2023 को पड़ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई का टीका करती हैं और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप रुपया-पैसा, कपड़े आदि भेंट करते हैं।
मान्यता है कि मृत्यु के देवता यम और यमुना नदी भाई-बहन हैं। इसलिए इस मौके पर बहुत से भाई-बहन यमुना में स्नान भी करते हैं। कहा जाता है कि भाई-बहन के यमुना में स्नान करने से यमपाश से मुक्ति मिलती है और असमय मृत्यु से बचाव होता है। यह स्नान मथुरा में विश्राम घाट पर किया जाता है। यह भी कहा जाता है कि यमुना नदी के किनारे यदि भाई अपनी बहन के हाथ का बना खाना खाता है तो उसे लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। जानिए भाई दूज त्योहार से जुड़ी पांच रोच बातें।
जानिए भाई दूज Bhai Dooj से जुड़ी 5 बातें:
1: भाई दूज 2023 डेट और टाइम- भाई दूज का त्योहार इस बार 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। भाई दूज पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से सवा तीन बजे तक है।

Rajasthan: कोरोना पर कभी भी आ सकती है नई गाइडलाइन:नए साल के जश्न पर लग सकती हैं पाबंदियां
2- द्वितीय तिथि- द्वितीय को दूज कहते हैं जो कि इस बार दो दिन 14 और 15 नवंबर 2023 को है। यानी कुछ इलाकों में 15 नवंबर को भी भाई दूज मनाया जाएगा।
3- भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन यमराज की पूजा करने भाई-बहनों के पाप कट जाते हैं।
4- बहनें अपने भाई को अकाल मृत्यु के भय से बचाने के लिए यम देवता की पूजा करती हैं।
5- मान्यता है कि पहली बार बहन यमुना ने द्वितीया के दिन अपने दर आए भाई यमराज का तिलक लगाकर स्वागत किया था। तब से इस दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाने लगा।