bharat ad
होम Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Elections 2023 : भारत के राज्य राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा की सभी 200 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं जिनके लिए मतदान 25 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राजस्थान की पंद्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधनसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद, कांग्रेस ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने।

9 अक्तूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली के आकाशवाणी स्थित रंग भवन सभागार में आयोजित एक पत्रकार संगोष्ठी में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार द्वारा राजस्थान सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा आम चुनावों के कार्यक्रम संबंधी घोषणा की गई, जिसके अनुसार राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर 2023 को एक ही चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिनके परिणाम 3 दिसंबर 2023 को घोषित किए जाएंगे। Rajasthan Assembly Elections 2023 तारीखों सहित संपूर्ण कार्यक्रम निम्नलिखित है:

कार्यक्रम तिथियां
राजपत्रित अधिसूचना जारी दिनांक 30 अक्तूबर 2023
नामांकन (पर्चे) भरने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023
पर्चों की स्क्रूटिनी 7 नवंबर 2023
नामांकन (पर्चा) वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2023
मतदान दिनांक 25 नवंबर 2023
मतगणना दिनांक 3 दिसंबर 2023
दिनांक जिसके पूर्व चुनाव सम्पन्न हो जाने चाहिए 5 दिसंबर 2023
WhatsApp Channel Click here Join Now