राशिफल 12 नवंबर: आज दिवाली पर इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, ये लोग पूजन में पहनें पीले वस्त्र

Horoscope 12 November 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 नवंबर को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

Horoscope 12 November 2023 rashifal : ग्रहों की स्थिति: गुरु मेष राशि में वक्री होकर चल रहे हैं। शुक्र और केतु कन्या राशि में, जहां शुक्र नीच के हैं। सूर्य, चंद्रमा और मंगल तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आइए राशिनुसार जानते हैं कि किस रंग के वस्त्र पहनें और दिवाली मनाएं।

Google Ad

मेष: मेष राशि को थोड़ा-सा अपना जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है और कोई भी वाद-विवाद या कोई भी ऐसी स्थिति बढ़े ना, इस चीज पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक है। व्यापार सही चलता रहेगा। माता रानी का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। लाल रंग या पीला रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ: विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा-सा ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छी स्थिति में दिखाई पड़ रहा है आपका। हरे रंग का या सफेद रंग का या नीले रंग का, जिसमें हरे रंग का वस्त्र ज्यादा धन दायक होगा।

मिथुन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। आपको नीले रंग का वस्त्र पहनकर दिवाली मनाना या सफेद रंग का वस्त्र पहनकर आपके लिए दिवाली मनाना शुभ होगा।

कर्क: कर्क राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। बिल्कुल पटाखों से दूर रहिए और कोशिश करिए की एक तो प्रदूषण भी होगा और दूसरा आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है, थोड़ा-सा स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखिए, भूमि और वाहन की खरीदारी और लग्जरी आइटम्स की खरीदारी इत्यादि होगी। गृह-कला के भी संकेत हैं। लाल कपड़े पहनना आपके लिए अत्यंत शुभकारी है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें और बच्चो के सेहत पर ध्यान दें।

सिंह: सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। पीले रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या: कन्या राशि का थोड़ा-सा कहीं बहुत ज्यादा जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे नहीं लगाइएगा। जुबान पर नियंत्रण थोड़ा रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। नीले या हरे रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभकारी होगा।

Horoscope 12 November 2023 rashifal

तुला: तुला राशि का थोड़ा मन-मस्तिष्क दिवाली के दिन जरूर के दिन थोड़ा गड़बड़ हो जाता है क्योंकि आपके लगन में ही अमावस्या बनता है। यही होता है कि सूर्य आपके लगन में आता है और चंद्रमा वहां पहुंचता है तो आपके लगन में ही अमावस्या बनता है दिवाली के दिन, जिससे थोड़ा-सा लो और डाउन रहते हैं आप और व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा। हरे रंग का या नीले रंग का वस्त्र पहनना शुभकारी होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत है। थोड़ा-सा लॉस्ट सा फील करेंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा। पीले रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभकारी होगा।

धनु: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। बस समाचार के माध्यम से पता चलेगा कि मन थोड़ा  खराब होगा। बाकी प्रेम-संतान भी लगभग ठीक है और व्यापार भी आपका बहुत अच्छा है। लाल या पीला रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभकारी होगा।

मकर: मकर राशि के लिए अच्छा है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ है। बस कोई नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा। स्वास्थ्य ठीक है और प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सफेद रंग का वस्तु पहनना आपके लिए शुभ होगा। सफेद रंग पर नीले रंग का या हरे रंग का कढ़ाई किया हुआ वस्तु आपके लिए अत्यधिक शुभकारी होगा।

कुंभ: कुंभ राशि को कोई भी थोड़ा-सा ध्यान रखना है कि मान-प्रतिष्ठा की कोई दिक्कत न हो। यात्रा करने से थोड़ा बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरे रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभकारी होगा।

मीन: मीन राशि के अष्टम भाव में ही अमावस्या बनता है हर बार, तो थोड़ा-सा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट न लगे। यात्रा से थोड़ा बचिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीले रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभकारी साबित होगा।